कुचायकोट में देसी शराब के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार, पिकअप जब्त

कुचायकोट. थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यूपी से लायी जा रही 863 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो तस्कर व एक पिकअप को जब्त किया है.

कुचायकोट. थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यूपी से लायी जा रही 863 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो तस्कर व एक पिकअप को जब्त किया है. यह कार्रवाई शराबबंदी कानून के तहत जिले में चलाये जा रहे सघन अभियान का हिस्सा है. थानाध्यक्ष दर्पण सुमन को मिली गुप्त सूचना के अनुसार कोन्हवा मोड़ के पास से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में देशी शराब की तस्करी की जा रही थी. सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोका. तलाशी के दौरान पिकअप से 863 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. मौके से गिरफ्तार अभियुक्त यूपी के कुशीनगर जिला के विशनपुरा धुबखड़वा गांव के निवासी मोबिन अंसारी और दूसरा छोटेलाल गिरी बताये जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार शराब की खेप बिहार में खपाने के उद्देश्य से लायी जा रही थी. जब्त पिकअप वाहन और शराब को थाना लाया गया है. दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >