तीन बाइकें व 305 पैकेट शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सासामुसा. विश्वंभरपुर पुलिस ने रविवार को तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से गोपालगंज ले जायी जा रही शराब की खेप बरामद की है.

सासामुसा. विश्वंभरपुर पुलिस ने रविवार को तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से गोपालगंज ले जायी जा रही शराब की खेप बरामद की है. विजयपुर के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर 305 पैकेट देसी-विदेशी ब्रांड की शराब और तीन बाइकें जब्त की. इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गये. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की खेप गोपालगंज ले जायी जा रही है. इसी के तहत बॉर्डर इलाके में सघन जांच अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को बाइक और शराब के साथ धर दबोचा गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के श्रीराम पट्टी टोला गांव निवासी शमशाद आलम के रूप में हुई है. पुलिस ने शमशाद आलम के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >