बरौली में चोरों ने कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर से चुराये 14 लैपटॉप

बरौली : चोरों ने सीवान पथ के बाबा कामता मोड़ स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से 14 लैपटॉप की चोरी कर ली. चोरों ने सेंटर की कुंडी को काट दिया तथा सभी लैपटॉप उठा ले गये. इस बारे में सेंटर संचालक शिवानंद उपाध्याय ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि लॉकडाउन […]

बरौली : चोरों ने सीवान पथ के बाबा कामता मोड़ स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से 14 लैपटॉप की चोरी कर ली. चोरों ने सेंटर की कुंडी को काट दिया तथा सभी लैपटॉप उठा ले गये. इस बारे में सेंटर संचालक शिवानंद उपाध्याय ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण ट्रेनिंग सेंटर बंद था और कोई कर्मी कई दिनों से उधर नहीं गया था.

शुक्रवार की सुबह किसी ने फोन पर बताया कि सेंटर की कुंडी टूटी है. जब वे सेंटर पर आये, तो पाया कि चोरों ने सेंटर की कुंडी काट कर रात में 14 लैपटॉप की चोरी कर ली है. मौके पर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने सीसीटीवी फुटेज से जांच की व कहा कि चोरी का खुलासा बहुत जल्द कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >