कुचायकोट में 32.2 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कुचायकोट. थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोला कमलापट्टी में पुलिस ने छापेमारी कर 32.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

कुचायकोट. थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोला कमलापट्टी में पुलिस ने छापेमारी कर 32.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. इस दौरान एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. जब्त किये गये गांजे का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख से अधिक का बताया जा रहा है. कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम फुलवरिया कमला पट्टी में कोई व्यक्ति गांजा छिपाकर बिक्री के लिए रख रहा है. सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी कुचायकोट के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पकड़ लिया गया. रामेश्वर तिवारी के पुत्र अमित तिवारी को दबोचा गया. उसकी निशानदेही पर सरसों के डंठल के नीचे प्लास्टिक के बोरे में 32.2 किग्रा गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया. बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अमित तिवारी की निशानदेही पर अन्य दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया. इसमें फुलवरिया गांव के कन्हैया प्रधान के पुत्र राजकुमार प्रधान उर्फ अनमोल कुमार व बलथरी गांच के राधाकृष्ण गुप्ता के पुत्र राजन कुमार गुप्ता उर्फ बंठा को दबोचा गया. कुचायकोट थाने में इस संबंध में कांड संख्या-205/26 दर्ज की गयी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस तस्करों के अंतरप्रांतीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. नेटवर्क में अभी कई लोग शामिल हैं. कुछ लोग संरक्षण में संलिप्त हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए मानवीय और तकनीकी अनुसंधान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

GURUDUTT NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >