मांझा. बरौली विधानसभा क्षेत्र के कोइनी मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या का भव्य स्वागत किया. बुधवार को भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता गोपालगंज जिला मुख्यालय में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में शामिल होने के लिए आये थे. इस दौरान तेजस्वी सूर्या के साथ विधायक श्रेयसी सिंह और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा को भी कोइनी मोड़ पर रोककर स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नेताओं का उत्साहवर्धक स्वागत किया. इस मौके पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखने को मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
