gopalganj news : सवनहा व माधोपुर चंवर में लगी आग, दौ सौ से अधिक पौधे जलकर नष्ट

gopalganj news : फुलवरिया थाना क्षेत्र के सवनहा और माधोपुर चंवर में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग की चपेट में आकर दो सौ से अधिक हरे फलदार और पत्तेदार पौधे जलकर नष्ट हो गये

फुलवरिया. फुलवरिया थाना क्षेत्र के सवनहा और माधोपुर चंवर में शनिवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग की चपेट में आकर दो सौ से अधिक हरे फलदार और पत्तेदार पौधे जलकर नष्ट हो गये. आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों द्वारा किये गये तमाम प्रयास के बावजूद उस पर काबू नहीं पाया जा सका. अगलगी की सूचना मिलते ही गांव के युवक अमन तिवारी उर्फ शौर्य तिवारी ने फुलवरिया पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. जहां गांव के ग्रामीण अनुज तिवारी, सिकु तिवारी, विवेक तिवारी, किशना पंडित समेत दर्जनों लोगों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक पौधे पूरी तरह झुलस चुके थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बुजुर्गों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि अगलगी की जांच करवायी जाये और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >