पिता छीन कर ले गया था बच्चे को, पुलिस ने बरामद कर मां को सौंपा, पत्नी से आपसी झगड़े में पति छीन कर फरार हो गया था बच्चा

थावे. स्थानीय पुलिस ने चार दिन बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

थावे. स्थानीय पुलिस ने चार दिन बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि बच्चे को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इस दौरान पति थावे डायट के पास से पत्नी से दो साल के बच्चे को छीन कर फरार हो गया. पीड़ित महिला ने थावे थाने में शिकायत की. पुलिस ने शिकायत दर्ज की. इसके बाद अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व लगातार चार दिनों से बच्चे की खोज में पुलिस लगी रही. इस बीच थावे थाना के महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी एसआइ शशि सपना ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां शगुफ्ता परवीन को सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >