पाखोपाली धाम में भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य नगर परिक्रमा

थावे. थावे प्रखंड की बरारी जगदीश पंचायत के पाखोपाली धाम में 21वें मंदिर के रूप में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य नगर परिक्रमा निकाली गयी.

थावे. थावे प्रखंड की बरारी जगदीश पंचायत के पाखोपाली धाम में 21वें मंदिर के रूप में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य नगर परिक्रमा निकाली गयी. नगर परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकी भी निकाली गयी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही. नगर यात्रा पाखोपाली धाम से शुरू होकर बरारी जगदीश सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण करती हुई पुनः पाखोपाली धाम पहुंची. धाम परिसर में बाहर से आये आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत प्राणप्रतिष्ठा करायी गयी. नगर परिक्रमा के दौरान भक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. प्राणप्रतिष्ठा के उपरांत अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया गया, जिसकी पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी. पाखोपाली धाम के व्यवस्थापक हरिलाल यादव उर्फ बाल्टी बाबा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना तथा अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों प्रतिमाएं राजस्थान के अरवल जिले से मंगायी गयी हैं.

——————————-

पहले से 20 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं स्थापित :

व्यवस्थापक ने यह भी बताया कि इससे पूर्व पाखोपाली धाम में दुर्गा माता, काल भैरव, शिवयोगी नाथ, राधा-कृष्ण, शनिदेव, सूर्यदेव, श्रीराम-जानकी, पंचमुखी हनुमान, नैन माता, पार्वती माता, बांके बिहारी, ओम साईं तथा कार्तिक-गणेश सहित कुल 20 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं. नगर परिक्रमा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पूर्णमणि प्रजापति तथा उचकागांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा. इस अवसर पर पूर्व मुखिया रामनरेश भारती, मनोज चौरसिया, टिंकू तिवारी, उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >