विजयीपुर. विजयीपुर में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज करायी. प्राथमिकी में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ बाजार करने आयी थी. सामान खरीदने के दौरान उसकी बेटी से चौमुखा गांव का युवक सोनू राम बातचीत कर रहा था. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर सोनू राम एक अज्ञात युवक की मदद से लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले भागा. किशोरी की मां ने आशंका जताई है कि आरोपित ने शादी की नीयत से उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया है. घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू राम और उसके सहयोगी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
