कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए 23 सितंबर तक छात्र-छात्राएं करें आवेदन

उचकागांव. प्रखंड के बेलसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए लैटरल इंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2026 का पंजीकरण शुरू हो गया है.

उचकागांव. प्रखंड के बेलसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए लैटरल इंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2026 का पंजीकरण शुरू हो गया है. नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2025-26 के लिए नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की है. इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक नवोदय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं. विद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया जायेगा. परीक्षा के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिया जायेगा. विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने बताया कि आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें तथा आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें. अधिक जानकारी व दिशा-निर्देश नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. नवोदय विद्यालय छात्रों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवासीय सुविधा, पौष्टिक भोजन, पुस्तकें, स्टेशनरी, पुस्तकालय और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराता है. स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा गया है. कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेइइ और नीट की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन और अतिरिक्त कक्षाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >