gopalganj news : थावे (गोपालगंज). बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मंदिर से एक करोड़ से अधिक की ज्वेलरी चोरी के मामले में 40 दिनों तक सघन कार्रवाई के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चोरी गयी ज्वेलरी के साथ शातीर चोर अरार के रहनेवाले शरीफ साई व उसके तीन शागीर्दों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपितों के पास से मां के गर्भगृह से चोरी गये सोने का मुकुट, चांदी का हार, सोने के नेकलेस और छतरी बरामद कर हुई है. इस मामले में गिरफ्तार लोगों में गुलाब साई का पुत्र शरीफ आलम, उसका भाई चांद आलम, एक महिला तथा सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना के छोटपुर गांव का एजाज अली शामिल है. थावे मंदिर के कैंपस में पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि एसडीपीओ सदर-1 प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड के वांछित अभियुक्त शरीफ साई को उसके अरार स्थित घर से गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसके बथान स्थित घर से मिट्टी में गड़े थावे मंदिर के गर्भ गृह से चोरी गये सोने का मुकुट का हिस्सा, छतरी, सोने का नेकलेस का आधा भाग और चांदी का हार बरामद किया गया. ध्यान रहे कि 17-18 दिसंबर की रात में चोरों ने मंदिर के गर्भगृह से एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी की थी. उसके बाद से बिहार एसटीएफ व एसआइटी ने बिहार के अलावे यूपी के गाजीपुर, मऊ, बनारस, प्रयागराज, गोरखपुर में भी छापेमारी की थी.
gopalganj news : थावे मंदिर से चोरी गयी एक करोड़ की ज्वेलरी के साथ शरीफ सांईं समेत चार गिरफ्तार

gopalganj news : थावे मंदिर से चोरी गयी एक करोड़ की ज्वेलरी के साथ शरीफ सांईं समेत चार गिरफ्तार
Copied link
gopalganj news : पुलिस ने किया घटना का खुलासा, एसपी ने थावे में मां को समर्पित की ज्वेलरी