Gopalganj News: SP के निर्देश पर पुलिस ने बनाई 46 अपराधियों की सूची, अब सबके खिलाफ लिया जायेगा बड़ा एक्शन

Gopalganj News: नये आपराधिक कानून के तहत बड़ी संख्या में अपराधियों की सूची तैयार कराकर पुलिस एक्शन की तैयारी में है. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि थानावार दो-दो टॉप अपराधियों को चिह्नित किया गया है. इनमें दो से अधिक जिन अपराधियों पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, उनका भी नाम शामिल किया गया है.

Gopalganj News: गोपालगंज पुलिस पेशेवर अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करने जा रही है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-107 के तहत पुलिस अपराधियों की संपत्ति का पहले आकलन करायेगी, उसके बाद जब्त करने की कार्रवाई करेगी. हाल ही में समीक्षा करने पहुंचे सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार वर्मा ने थानावार दो-दो टॉप अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश दिया था, जिनपर पेशेवर आपराधिक मामले दर्ज हैं और चार्जशीट हो चुकी है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत बना हुआ है.

सीओ से कराया जा रहा संपत्तियों का आकलन

पुलिस ने पेशेवर अपराधियों को चिह्नित करने के बाद उनकी संपत्ति का आकलन कराने के लिए सीओ से रिपोर्ट मांगी है. अलग-अलग थानों की पुलिस ने कुल 46 अपराधियों की सूची बनायी है, जिनकी संपत्ति का आकलन कराने के बाद जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जायेगी. एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा है कि पहले राउंड में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के बाद दूसरे राउंड में भी सूची बनेगी और ये कार्रवाई लगातार जारी रखी जायेगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :  Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

नये कानून की धारा-107 में संपत्ति होगी जब्त

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107, जो ”अपराध में प्रयुक्त संपत्ति” से संबंधित है. यह नवीन विधि आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त मानी जाने वाली संपत्ति को कुर्क करने और जब्त करने के व्यापक अधिकार देती है. गोपालगंज पुलिस इसी कानून के तहत आपराधिक घटनाओं में शामिल अभियुक्तों की संपत्ति को जब्त करने जा रही है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : ‘उम्बुल आदेर’ के जरिए मृत्यु के बाद आत्मा को घर वापस बुलाते हैं मुंडा आदिवासी, विदा नहीं करते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >