विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने किया चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, दिये सख्त दिशा-निर्देश

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, जिले के विभिन्न चेकपोस्टों पर बुधवार की रात निरीक्षण किया.

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, जिले के विभिन्न चेकपोस्टों पर बुधवार की रात निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़, हरखुआ चीनी मील और महमदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट चेकपोस्ट का दौरा किया. एसपी अवदेश दीक्षित ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से वाहन जांच की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा शराब, नकद और संदिग्ध वस्तुओं की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहन जांच की जाये, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके. उन्होंने चेकपोस्टों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, जांच रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर की भी समीक्षा की. एसपी ने कहा कि सभी चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाये और गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाये. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को चुनाव आयोग के निर्देशों के पालन में पेशेवर और निष्पक्ष रवैया अपनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >