गोपालगंज के मीरगंज में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने रक्षाबंधन के गहरे आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि कैसे तिलक और रक्षा सूत्र हमें शुद्ध, शीतल और श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं.

Raksha Bandhan: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलायी. सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों को प्रदर्शित करने वाला अनोखा पर्व भी है. यह पर्व कई आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर करने के साथ भाई-बहन के वैश्विक रिश्ते की स्मृति भी दिलाता है.

तिलक और रक्षा सूत्र का बताया महत्व

ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने कहा कि राखी बांधने से पहले भाई के मस्तक पर लगाया जाने वाला चंदन का तिलक शुद्ध, शीतल और सुगंधित जीवन जीने की प्रेरणा देता है. दाएं हाथ से तिलक करने और दाएं हाथ पर राखी बांधने की परंपरा सकारात्मक चिंतन और श्रेष्ठ कर्म करने का संदेश देती है.

उन्होंने कहा कि भाई को मिठाई खिलाने के पीछे भी मन और आपसी संबंधों में मिठास बनाए रखने का भाव निहित है. रक्षाबंधन का पर्व लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करता है.

सेवा केंद्र पर मौजूद रहे सदस्य

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार विनोद भाई, उर्मिला बहन, बेबी बहन, रिंकी बहन, टुनटुन भाई, ठाकुर भाई, केदार भाई और तारा माता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने आध्यात्मिक वातावरण में रक्षाबंधन पर्व मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >