गोपालगंज शिक्षा विभाग में बदली व्यवस्था, सिंगल विंडो सिस्टम शुरू, 20 दिन में निपटेगा आवेदन

Gopalganj Education Department : गोपालगंज शिक्षा विभाग ने सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की है, जिससे शिक्षकों, छात्रों और आम लोगों को राहत मिलेगी. अब सभी आवेदन एक ही काउंटर पर जमा होंगे और 20 दिनों के अंदर निपटाए जाएंगे.

Gopalganj Education Department : गोपालगंज शिक्षा विभाग में सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत हो गयी है. नवनिर्मित शिक्षा भवन में शुक्रवार से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत शनिवार को एक ही काउंटर पर आवेदन लिये गये और उन्हें उसी दिन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित शाखा को भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई. नई व्यवस्था से शिक्षकों, शिक्षा कर्मियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को अलग-अलग शाखाओं में जाने की जरूरत नहीं होगी.

एक काउंटर पर जमा होगा शिक्षा विभाग से जुड़ा आवेदन

नई व्यवस्था के तहत शिक्षा विभाग से संबंधित सभी आवेदन शिक्षा भवन के सिंगल विंडो काउंटर पर जमा किये जायेंगे. काउंटर पर आवेदन लेने के बाद उसे उसी दिन ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा. इसके बाद आवेदन को संबंधित शाखा या संभाग को भेज दिया जायेगा.

अधिकतम 20 दिनों में करना होगा आवेदन का निपटारा

सिंगल विंडो सिस्टम के तहत संबंधित शाखा को आवेदन का अधिकतम 20 दिनों के अंदर निपटारा करना होगा. कार्रवाई पूरी होने के बाद पांचवें दिन तक आवेदक को इसकी जानकारी देनी होगी. इससे आवेदन के निपटारे की समय सीमा तय हो गयी है.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

फीडबैक मिलने के बाद ही बंद होगा मामला

आवेदन पर कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित आवेदक से फीडबैक लिया जायेगा. आवेदक की ओर से संतुष्टि जताने के बाद ही मामले को पूरी तरह निपटाया हुआ मानकर बंद किया जायेगा. इस प्रक्रिया के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मी की जवाबदेही भी तय होगी.

आवेदन की डिजिटल और भौतिक निगरानी होगी

डीइओ अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम में आने वाले प्रत्येक आवेदन का डिजिटल और भौतिक स्तर पर रिकॉर्ड रखा जायेगा. आवेदन किस शाखा में पहुंचा, उस पर क्या कार्रवाई हुई और उसका निपटारा कब तक किया जाना है, इसकी लगातार निगरानी की जायेगी.

पहले दिन से शुरू हुई मॉनिटरिंग

शिक्षा विभाग में नई व्यवस्था शुरू होने के साथ ही आवेदन की निगरानी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. विभाग की ओर से आवेदन के रिकॉर्ड से लेकर संबंधित शाखा में उसकी कार्रवाई तक की जानकारी दर्ज की जायेगी. इससे आवेदन की स्थिति पर नजर रखना आसान होगा.

शिक्षकों और आम लोगों को कार्यालय के चक्कर से मिलेगी राहत

सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होने से शिक्षा विभाग से जुड़े काम कराने वाले शिक्षकों, शिक्षा कर्मियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को राहत मिलेगी. पहले एक काम के लिए अलग-अलग शाखाओं में जाना पड़ता था. अब आवेदन एक ही काउंटर पर जमा होगा और आगे की प्रक्रिया विभाग स्तर से पूरी की जायेगी.

Also Read : गोपालगंज : सावन में मंदिर मार्ग पर खुले में मांस बिक्री का आरोप, कटेया बाजार में सड़क किनारे कट रहे मुर्गे-बकरे, कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >