सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए चला सघन तलाशी अभियान

सासामुसा. एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सीमावर्ती और दियारा इलाके में शराब तस्करी रोकने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया.

सासामुसा. एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सीमावर्ती और दियारा इलाके में शराब तस्करी रोकने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान भसई, सलेहपुर, जमुनियां हितपट्टी, विश्वंभरपुर चेकपोस्ट के अलावा बलिवन सागर में भी पुलिस ने कार्रवाई की. विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यूपी की तरफ से आने वाले हर व्यक्ति के साथ-साथ 30 दोपहिया और चरपहिया वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की. दो चालकों के पास हेलमेट नहीं होने पर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अभियान लगातार चलाया जा रहा है और बॉर्डर इलाके में विशेष निगरानी रखी जा रही है. जांच अभियान के चलते इलाके में हड़कंप मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >