गोपालगंज: खेत में उतरकर किसानों को सिखाए धान रोपनी के गुर, वैज्ञानिक खेती पर दिया जोर

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में कृषि पदाधिकारी ने किसानों के साथ खेत में उतरकर धान रोपनी की वैज्ञानिक विधियां सिखाईं. इस प्रशिक्षण से किसानों में खासा उत्साह देखा गया, जो बेहतर फसल उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) नवीनचंद्र उपाध्याय किसानों के साथ धान के लबालब भरे खेत में उतरे. उन्होंने वहां धान की रोपनी कर रहे स्थानीय किसानों और खेतिहर मजदूरों को वैज्ञानिक तरीके से रोपनी करने के व्यावहारिक गुर सिखाये. कृषि अधिकारी को अपने बीच पाकर और खेती की नई तकनीक सीखकर मौजूद किसानों और मजदूरों में भारी उत्साह देखा गया.

वैज्ञानिक तरीके के लाभ

कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उचित दूरी पर कतारबद्ध तरीके से पौध लगाने, स्वस्थ एवं कम उम्र की पौध का उपयोग करने तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से धान की पैदावार में रिकॉर्ड वृद्धि होती है. वैज्ञानिक तरीके से रोपाई करने पर पौधों का बेहतर विकास होता है, फसलों में रोग एवं कीटों का प्रकोप काफी कम होता है और पारंपरिक खेती की तुलना में उत्पादन लागत भी घटती है.

किसानों की समस्याओं का समाधान

इस विशेष प्रशिक्षण अभियान के दौरान कृषि विभाग के कर्मी आशुतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार, साबिर अली, ओमप्रकाश कुशवाहा तथा अनिल कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. विभाग के सभी तकनीकी कर्मियों ने किसानों को खेत में ही धान रोपाई का लाइव व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. साथ ही, मानसून और खेती से जुड़ी उनकी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया.

Also Read: गोपालगंज: जन औषधि केंद्र के समय में बदलाव, मरीजों की शिकायत पर संचालक से मांगा गया जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >