गोपालगंज के कोटवां में मेधावी छात्रों का सम्मान, एडीएम व डीइओ ने बांटी छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सामग्री

सदर प्रखंड के कोटवां गांव में स्व. जगरोशनी देवी की 40वीं पुण्यतिथि पर आयोजित मातृ स्मृति समारोह में मेधावी और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया. पांच विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं की शुरुआत भी की गई.

Educational Material: सदर प्रखंड के कोटवां गांव में धर्मपरायण विदुषी एवं समाजसेवी स्व. जगरोशनी देवी की 40वीं पुण्यतिथि पर ‘विगत 40 वर्षों की मातृ स्मृति समारोह’ का आयोजन किया गया. रघु रोशनी सेवा संस्थान, कोटवां और अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया.

पांच विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई छात्रवृत्ति योजना

समारोह के दौरान मध्य विद्यालय कोटवां के विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित पांच छात्र-छात्राओं के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से रघु रोशनी स्मृति छात्रवृत्ति, स्व. बिपिन बिहारी श्रीवास्तव स्मृति छात्रवृत्ति तथा भवानी मीरा एवं प्रतिबिम्ब अभिनव छात्रवृत्ति योजना के दूसरे सत्र की शुरुआत की गयी. चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी. वहीं, पिछले सत्र में चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की अंतिम किस्त भी प्रदान की गयी.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान

कक्षा एक से आठ तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अलावा नियमित एवं अनुशासित तीन, ऑलराउंडर तीन, निर्धन वर्ग के तीन तथा चित्रकला प्रतियोगिता के दो छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपी-किताब, कलम, वस्त्र, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. सहडिगरी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया.

अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

समारोह को एडीएम अजय कुमार, डीइओ अमरेंद्र पांडेय और सेवानिवृत्त डीआइजी आरएन सिंह ने संबोधित किया. वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटे लाल प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन डॉ. अमित रंजन ने किया. कंचन बाला और श्वेता श्रीवास्तव ने मातृ वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया.

इस अवसर पर अभिलाषा ज्योति फाउंडेशन के उप सचिव अमित कुमार सिंह, रूप नारायण श्रीवास्तव, आकांक्षा अनुभूति, रघु रोशनी परिवार के सदस्य, मुखिया पति राजेश ठाकुर, सरपंच मुनमुन कुमार, अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >