गोपालगंज सदर अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, डीएम से शिकायत

गोपालगंज सदर अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. एक नागरिक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर कर्मचारियों पर 600 रुपये मांगने और पूर्व में भी पैसे लेने का आरोप लगाया है.

Gopalganj Birth Certificate Complaint: गोपालगंज के सदर अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है. मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी सोनू कुमार (29) ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है और जांच कर दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांगे गए 600 रुपये, लगाया आरोप

आवेदन में सोनू कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सदर अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित कक्ष संख्या-15 में गए थे. वहां मौजूद कर्मी ने आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बाद उनसे 600 रुपये की मांग की. जब उन्होंने पैसे मांगने का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शुल्क देना पड़ता है.

जल्दी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगे 200 रुपये अतिरिक्त

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे पहले भी उनसे जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर पैसे लिए गए थे. इस बार भी जल्द प्रमाण पत्र जारी कराने के नाम पर 200 रुपये अतिरिक्त देने की बात कही गई. उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को गलत बताते हुए जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

अस्पताल प्रबंधन ने जांच का दिया भरोसा

मामले पर सदर अस्पताल के प्रबंधक जान मोहम्मद ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है. पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. यदि जांच में संबंधित कर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >