राजद करेगा जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

गोपालगंज. जिला राजद द्वारा 24 जनवरी को बिहार के महान समाजवादी नेता एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी जायेगी.

गोपालगंज. जिला राजद द्वारा 24 जनवरी को बिहार के महान समाजवादी नेता एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी जायेगी. इस अवसर पर पार्टी द्वारा उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए राजद के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह तथा प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 11 बजे दिन में पार्टी कार्यालय पर की गयी है, जिसमें राजद के पूर्व विधायक राजेश सिंह कुशवाहा तथा प्रेमशंकर यादव सहित पार्टी के जिले से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि राजद का मानना है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्ष और सादगी का प्रतीक रहा है, जिससे नयी पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. पार्टी उनके सपनों के सामाजिक न्यायपूर्ण बिहार के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >