असली शक्ति दूसरों पर नियंत्रण पाने में नहीं, बल्कि स्वयं पर नियंत्रण पाने में है : एसपी

गोपालगंज. ''असली शक्ति दूसरों पर नियंत्रण पाने में नहीं है, बल्कि स्वयं पर नियंत्रण पाने में है. अपनी इंद्रियों और भावनाओं पर नियंत्रण ही सबसे बड़ी ताकत है.'' ये बातें एसपी अवधेश दीक्षित ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहीं.

गोपालगंज. ””असली शक्ति दूसरों पर नियंत्रण पाने में नहीं है, बल्कि स्वयं पर नियंत्रण पाने में है. अपनी इंद्रियों और भावनाओं पर नियंत्रण ही सबसे बड़ी ताकत है.”” ये बातें एसपी अवधेश दीक्षित ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहीं. मौका था सीबी. सेकेंडरी एजुकेशन पब्लिक स्कूल, बसडीला खास में आयोजित “गुरु सम्मान पर्व सह शिक्षा संवाद” का. कार्यक्रम में छात्रों ने एसपी से कई गहरे और जिज्ञासापूर्ण सवाल किये. एक छात्र ने पूछा कि पढ़ाई के साथ कबड्डी जैसे खेल में अच्छा खिलाड़ी कैसे बना जा सकता है. इस पर उन्होंने कहा कि इंसान की क्षमता असीमित है, बस ऊर्जा को सही दिशा देने की जरूरत है. पढ़ाई, खेल, संगीत और नृत्य सब संभव हैं, यदि आप प्रक्रिया का आनंद लें. एक छात्रा ने उनसे सफलता का रहस्य पूछा. इस पर एसपी ने कहा कि उन्होंने कभी लक्ष्य तय नहीं किया. उन्हें सिर्फ पढ़ाई की प्रक्रिया का आनंद आता था. जैसे सिसिफस पत्थर को बार-बार ऊपर ले जाता था, जानते हुए भी कि वह गिर जाएगा, क्योंकि वह प्रक्रिया से प्रेम करता था. “यदि आप प्रक्रिया से प्रेम करेंगे तो लक्ष्य अपने आप पूरे होंगे और जीवन में सच्चा सुख मिलेगा. परीक्षा और शिक्षा के फर्क पर उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था शिक्षा को केवल परीक्षा पास कर श्रमिक बनाने तक सीमित करती है, जबकि भारतीय शिक्षा आत्मबोध पर आधारित रही है. उन्होंने छात्रों से पूछा कि क्या आप केवल लेबर बनना चाहते हैं या अपनी राह खुद बनाकर अपनी पहचान बचाना चाहते हैं?” रटने की प्रवृत्ति पर उन्होंने कहा कि जब तक समाज, शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों को समझ की ओर नहीं मोड़ेंगे, तब तक बदलाव संभव नहीं है. संवाद कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक जितेंद्र प्रसाद ने भी अपने विचार दिये. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और चरित्र का निर्माण करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >