दानवीर भामाशाह की जयंती पर हजियापुर में हुआ कार्यक्रम

गोपालगंज. मंगलवार को दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री जयहिंद प्रसाद की अध्यक्षता में हजियापुर चौक पर प्रतिमा स्थल पर समारोह आयोजित किया गया.

गोपालगंज. मंगलवार को दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सह अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री जयहिंद प्रसाद की अध्यक्षता में हजियापुर चौक पर प्रतिमा स्थल पर समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दानवीर भामाशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया. उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह को उनके दान, त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम के लिए युगों-युगों तक याद रखा जायेगा. कार्यक्रम में उपस्थित वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन के जिलाध्यक्ष जगत नारायण, युवा जिलाध्यक्ष अमृतलाल शाह, राजकरण, भारत शाह, अनिल गुप्ता, मनीष कुमार, संतोष शाह, नगर पार्षद राहुल बैठा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >