कैदियों को अपराध से दूर रहने व आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए किया गया जागरूक, चनावे जेल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने किया कार्यक्रम

थावे. प्रखंड स्थित चनावे गांव के मंडल कारा में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

थावे. प्रखंड स्थित चनावे गांव के मंडल कारा में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को अपराध से दूर रहकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम का उद्घाटन जेलर सोहन कुमार, असिस्टेंट जेलर रागिनी कुमारी और ब्रह्माकुमारी बहनों ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. कार्यक्रम के दौरान कैदियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करने को योगाभ्यास भी कराया गया. ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की बहनों ने आध्यात्मिक ज्ञान देते हुए बंदियों को आत्मा और परमात्मा के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि धर्म से जुड़कर और आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और संतुलन ला सकता है. साथ ही अपराध की दुनिया से दूर रहकर परिवार के साथ एक सम्मानजनक और सुखमय जीवन बिताया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान भगवान के चित्रों के माध्यम से धर्म और अध्यात्म की व्याख्या करते हुए कैदियों को प्रेरित किया गया कि वे नियमित योगाभ्यास करें और मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें. इस अवसर पर जेल अधीक्षक सत्येंद्र सिंह, भाई जयकिशोर शर्मा, बीके अंगूरा बहन, उर्मिला बहन, अनु बहन सहित अन्य जेल पदाधिकारी, कैदी और ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >