Gopalganj News : गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर है. बुधवार, 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. हथुआ स्थित ग्रिड उपकेंद्र के सहायक कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि 33 केवी पट्टीचक्करगोपी लाइन का लोड बढ़ाने के लिए सीटी रेशियो बदलने का काम किया जाना है. इसी तकनीकी कार्य के कारण करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
दोपहर 12 से एक बजे तक बंद रहेगी बिजली
बिजली विभाग के अनुसार बुधवार को निर्धारित समय के दौरान कुचायकोट प्रखंड में बिजली आपूर्ति बंद रखी जायेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए घर और कारोबार से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें.
पानी की जरूरत के लिए पहले चला लें मोटर
बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरों में पानी की समस्या नहीं हो, इसके लिए विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है. लोग बिजली कटने से पहले मोटर चलाकर पानी की टंकी और अन्य बर्तनों में पर्याप्त पानी भरकर रख सकते हैं.
बढ़ते लोड को देखते हुए कराया जा रहा तकनीकी काम
हथुआ ग्रिड उपकेंद्र के सहायक कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार के अनुसार 33 केवी पट्टीचक्करगोपी लाइन पर बढ़ते लोड को देखते हुए तकनीकी कार्य कराया जा रहा है. इसके तहत सीटी रेशियो बदलने का काम किया जायेगा. विभाग का कहना है कि काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.
घरेलू और कारोबार के काम पहले ही निपटाने की अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है. खासकर पानी की टंकी भरने, घरेलू उपकरण चलाने और छोटे कारोबार से जुड़े बिजली के जरूरी काम दोपहर 12 बजे से पहले पूरा कर लेने की सलाह दी गयी है, ताकि एक घंटे की बिजली कटौती के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.
Also Read : गोपालगंज में राजद की बैठक, नेता बोले -अल्पसंख्यकों के हक-हकूक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगा RJD
