डिस्पैच सेंटर पर मतदानकर्मियों को आज मिलेगी इवीएम व वीवीपैट

भोरे. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे पूरी तरह थम गया. प्रचार समाप्त होते ही प्रशासनिक गतिविधियां और तेज हो गयीं.

भोरे. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे पूरी तरह थम गया. प्रचार समाप्त होते ही प्रशासनिक गतिविधियां और तेज हो गयीं. इसी क्रम में मंगलवार को भोरे के बीपीएस कॉलेज अवस्थित विधानसभा स्तरीय डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों ने अपना योगदान दिया. सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की लंबी कतारें डिस्पैच कैंपस में दिखीं. यहां प्रत्येक मतदान कर्मी का मिलान कर उन्हें मतदाता पर्ची, मार्कर पेन, सीलिंग सामग्री, मतदाता सत्यापन सूची, चुनाव हैंडबुक सहित आवश्यक चुनाव सामग्री सौंपी गयी. पूरे वितरण कार्य का संचालन निर्वाची पदाधिकारी वसीम अकरम की देखरेख में किया गया. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को केवल कागजी व जरूरी मतदान सामग्री दी गयी है. बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियों को इवीएम व वीवीपैट मशीनें उपलब्ध करायी जायेंगी, जिसके बाद टीमें अपने आवंटित बूथों के लिए प्रस्थान करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >