नरइनिया में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तार, गिरफ्त में आये चोरों के पास से बरामद किये गये जेवर, नकद व मोबाइल

उचकागांव. मीरगंज पुलिस ने नरइनिया में हुए चोरी कांड का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ छह चोरों को गिरफ्तार किया है.

उचकागांव. मीरगंज पुलिस ने नरइनिया में हुए चोरी कांड का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ छह चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक सोने का नेकलेस, चांदी की चार जोड़ी पायल, चांदी की एक अंगूठी, 35 हजार नकद तथा तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार चोरों में मीरगंज राज मोहन कॉलोनी वार्ड नंबर निवासी नगीना पासवान का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ मिसिर, नरइनिया निवासी शंभू कुमार का पुत्र अंकित कुमार, बंका साह का पुत्र सोनू कुमार, नरइनिया दुर्गा मंदिर वार्ड नंबर 24 निवासी अशोक कुमार वर्मा का पुत्र रंजन कुमार, पीएनबी मीरगंज नजदीक के निवासी अशोक कुमार का पुत्र अनुज कुमार तथा मीरगंज दक्षिण मुहल्ला निवासी राजेंद्र मांझी का पुत्र रोहित कुमार शामिल हैं.

चिमनी व्यवसायी के घर पर दिया था वारदात को अंजाम

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि बीते चार मई को नरइनिया में चिमनी व्यवसायी मुनमुन शाही के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. इसके बाद से पुलिस मामला दर्ज कर वारदात की छानबीन में जुटी हुई थी. इस दौरान सर्विलांस टीम द्वारा कॉल डिटेल की तफ्तीश की गयी, तो कुछ लोग शक के घेरे में आये. पुलिस ने गहनता से छानबीन की, तो वारदात का पर्दाफाश हुआ. गिरफ्तार सभी युवकों ने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है. इस कांड में कुल छह बदमाशों ने मिलकर चोरी को अंजाम दिया था. पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि घटना में लोकल चोर ही शामिल थे. उनके कब्जे से चोरी के 35 हजार नकद समेत गहने बरामद किये गये हैं. खुलासा करने में मीरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह व पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >