गोपेश्वर महाविद्यालय में वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर लगाये गये पौधे

हथुआ. स्थानीय नगर पंचायत में अवस्थित गोपेश्वर महाविद्यालय में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

हथुआ. स्थानीय नगर पंचायत में अवस्थित गोपेश्वर महाविद्यालय में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें फलदार, छायादार और फूल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ एके पांडेय ने की. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य और पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश ने पहले पौधा लगाकर की. इसके बाद शिक्षकों, छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाकर जल, जंगल और जमीन को बचाने का संकल्प लिया. पौधा लगाते पर्यावरण मित्र ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा तभी संभव है जब हम सभी एक-एक पौधा लगायेंगे. बदलते मौसम पर नियंत्रण रखने के लिए, प्राण वायु की रक्षा के लिए, आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने की आवश्यकता है. आज के समय में प्रदूषण आतंकवाद से भी ज्यादा भयावह हो गया है. प्राचार्य डॉ पांडेय ने कहा कि वन महोत्सव के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में आंवला का पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की गयी. अब सभी शिक्षक, छात्र और शिक्षकेतर कर्मी एक एक पौधा अपने नाम पर लगायेंगे. जिससे यह परिसर हरा-भरा दिखने लगेगा. प्राचार्य ने यह भी कहा कि सभी शिक्षक समय समय पर छात्रों को कार्यशाला के माध्यम से पौधारोपण के लिए जागरूक करेंगे. इस अवसर पर आंवला, बेल, जामुन, नीम, कटहल, आम आदि के पौधे लगाकर नियमित रूप से पौधा लगाने और पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया. मौके पर डॉ विवेकानंद तिवारी, प्रो डॉ मनोज कुमार, डॉ सुबोध कुमार, प्रो हिरामन राम, प्रो डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ विक्रांत कुमार, प्रदीप कुमार सहित सभी छात्र, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >