गोपालगंज के फुलवरिया सीएचसी में डॉक्टरों ने किया ओपीडी सेवा का बहिष्कार, मरीजों को हुई परेशानी

बिहार के गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार किया. डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर यह निर्णय लिया गया, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

गोपलगंज: बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार किया.

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल पहुंचे दूर-दराज के मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से डॉक्टरों में नाराजगी

चिकित्सकों ने बताया कि हाल की घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है.

उन्होंने कहा कि इस निष्क्रियता के कारण पूरे प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना और आक्रोश बढ़ रहा है.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

डॉक्टरों ने बताया कि बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) की ओर से पहले भी सरकार और प्रशासन से चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई थी.

लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के बाद मजबूरी में एकदिवसीय कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया.

मरीजों को हुई परेशानी

ओपीडी सेवा बंद रहने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

कई मरीज अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के लौटने का इंतजार करते नजर आए. वहीं, गंभीर मरीजों को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ा.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >