Gopalganj News: गोपालगंज में आयोजित 12वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में बरौली प्रखंड के बड़ा बढ़ेया गांव निवासी पवन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है.
अंडर-61 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन
पवन कुमार बड़ा बढ़ेया गांव निवासी कमल साह और कमलावती देवी के पुत्र हैं. उन्होंने कैडेट अंडर-61 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. प्रतियोगिता का आयोजन गोपालगंज स्थित नयन श्री मैरिज हॉल में किया गया.
बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता
चैंपियनशिप का आयोजन बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में चैंपियंस स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा कराया गया. वहीं, गोपालगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई.
द फिजिकल एकेडमी के छात्र हैं पवन कुमार
पवन कुमार बरौली स्थित द फिजिकल एकेडमी के छात्र हैं. एकेडमी के कोच दिलीप कुमार ने बताया कि पवन कुमार में बेहतर खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है और वह भविष्य में जिला ही नहीं, बल्कि बिहार का भी नाम रोशन करेंगे. कोच सुप्रिया कुमारी और आदित्य कुमार ने भी उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं.
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
पवन कुमार की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण मिले तो गांव के युवा भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से जल्द बाहर आएंगे छात्र, सरकार के आदेश के बाद जारी हुआ रिलीज ऑर्डर
