गोपालगंज:कठकुइयां स्टेशन पर 26 जुलाई से रुकेगी पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस का 26 जुलाई से कठकुइयां स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है. इससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Gopalganj News: रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का 26 जुलाई से कठकुइयां स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है. इस फैसले से कठकुइयां एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रेल यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी.

दो मिनट रुकेगी एक्सप्रेस, जानिए समय

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी सुमीत कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 जुलाई से कठकुइयां स्टेशन पर रात्रि 9:21 बजे पहुंचेगी और 9:23 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी.

वहीं 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस प्रातः 5:16 बजे कठकुइयां स्टेशन पहुंचेगी तथा 5:18 बजे पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करेगी.

स्थानीय यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेल प्रशासन का मानना है कि प्रायोगिक ठहराव से कठकुइयां और आसपास के गांवों के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. अब यात्रियों को इस एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिए दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

लंबे समय से उठ रही थी मांग

स्थानीय यात्रियों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है. उनका कहना है कि कठकुइयां स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी. उनका मानना है कि यह फैसला क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहतभरा साबित होगा और भविष्य में स्थायी ठहराव की संभावना भी मजबूत करेगा.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoranjan upadhyay

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >