गोपालगंज: नई सीओ उमा कुमारी ने संभाली कमान, कहा- आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड को नयी अंचल अधिकारी उमा कुमारी मिल गयी हैं. उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद पारदर्शी सेवा और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का वादा किया है.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड को शनिवार से उमा कुमारी के रूप में नयी अंचल अधिकारी (सीओ) मिल गयीं. स्थानीय अंचल कार्यालय में आधिकारिक रूप से योगदान देकर उन्होंने अपना नया कार्यभार संभाल लिया है. मालूम हो कि इससे पूर्व तरुण कुमार रंजन यहाँ के सीओ पद पर तैनात थे. उनके स्थानांतरण के बाद विभाग द्वारा उमा कुमारी को पंचदेवरी अंचल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

गोपालगंज के पंचदेवरी अंचल कार्यालय में योगदान के तुरंत बाद बीडीओ आयुष राज आलोक, एलइओ विकास कुमार सहित सभी स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं अंचल कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर नयी सीओ का भव्य स्वागत किया. इस स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए एक बेहतर प्रशासनिक कार्यकाल की अपेक्षा जतायी.

पारदर्शी सेवा है प्राथमिकता

गोपालगंज की नयी सीओ उमा कुमारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंचल कार्यालय में आने वाले आम फरियादियों को पूरी तरह पारदर्शी, संवेदनशील और बेहतर प्रशासनिक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी.

त्वरित समाधान की अपील

गोपालगंज के पंचदेवरी अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने सभी कर्मियों से बात की. सीओ ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं अंचल कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी ग्रामीण को बेवजह प्रखंड मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े.

Also Read: JPU ने जारी किया जेपीयू सेमेस्टर-3 परीक्षा कार्यक्रम, जानें किस दिन कौन-सा पेपर और नए नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit dubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >