गोपालगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं (Arts) में नामांकन का अंतिम मौका, 14 जुलाई तक करें आवेदन

JNV Gopalganj Class 11 Admission 2026: प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (आर्ट्स) में प्रवेश का अंतिम मौका है. इच्छुक छात्र 14 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. मेरिट के आधार पर होगा चयन.

JNV Gopalganj Class 11 Admission 2026: जिले के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (आर्ट्स संकाय) की रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. विद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्र-छात्राओं से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन स्वयं विद्यालय कार्यालय में या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

प्रवेश के लिए पात्रता

प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. साथ ही कुल अंकों में कम से कम 60 प्रतिशत (प्रथम श्रेणी) अंक होना आवश्यक है.

इसके अलावा नवोदय विद्यालय समिति के निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थी का गोपालगंज या बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना भी जरूरी है.

मेरिट के आधार पर होगा चयन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट सूची कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार होगी. चयन प्रक्रिया में सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद अन्य बोर्ड के अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार किया जाएगा.

यहां करें संपर्क

नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

  • प्राचार्य: 7000472661
  • विद्यालय कार्यालय: 9934021272
  • ई-मेल: jnvgopalganj2011@gmail.com

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant pathak

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >