कटेया में नगर भवन व वाटर पार्क का हुआ लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिला सम्मान

कटेया. कटेया नगर में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जब सूबे के शिक्षा मंत्री एवं भोरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय भवन और वार्ड नंबर 5 स्थित वैष्णो मठ परिसर में बने वाटर पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया.

कटेया. कटेया नगर में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जब सूबे के शिक्षा मंत्री एवं भोरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय भवन और वार्ड नंबर 5 स्थित वैष्णो मठ परिसर में बने वाटर पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन राजेश कुमार राय समेत अन्य जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग मौजूद थे. उद्घाटन के बाद मंत्री ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शिरकत की. समारोह में मौजूद सैकड़ों बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों के सच्चे मसीहा हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले का बिहार और आज का बिहार बिल्कुल अलग है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और उद्योग जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं. मंत्री ने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जतायेगी और वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में भोरे विधानसभा क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी. मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में सुधा डेयरी प्लांट, बिजली पावर हाउस, भोरे-मीरगंज सड़क चौड़ीकरण, पुल-पुलियों का निर्माण सहित लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत से अधिक के कार्य पूरे कराये गये हैं. उधर, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में मुक्तिनाथ केसरी, छोटेलाल वर्मा, शिवनाथ चौहान, सुरेंद्र रावत और शारदा गुप्ता सहित कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी, उपचेयरमैन प्रतिनिधि शैलेश चौबे, पिंटू गुप्ता, आनंद मिश्रा, विकास तिवारी, जदयू जिला महासचिव रितेश राय, मनोज तिवारी, राजू प्रसाद वर्णवाल, कुंदन कुमार पाठक, अवध किशोर प्रसाद, नंदलाल मोर्य, उदयभान मिश्रा, जितेंद्र दुबे, सुनील राय, महेश चौबे, ददन चौबे, गम्हा तिवारी, सुनील मधेशिया, अनवर अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >