गोपालगंज: मीरगंज नगर परिषद के दावों की खुली पोल, हल्की बारिश में जलमग्न हुआ लक्ष्मी नगर

गोपालगंज के मीरगंज नगर परिषद में हल्की बारिश के बाद ही भारी जलजमाव की स्थिति बन गई है. लक्ष्मी नगर मोहल्ले में सड़कों पर पानी भरने और नालियों के उफनाने से नारकीय स्थिति पैदा हो गई है. लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के मीरगंज नगर परिषद अंतर्गत लक्ष्मी नगर मोहल्ले में मॉनसून की शुरुआती और हल्की बारिश के बाद ही भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर जलभराव और नालियों के उफनाने से पूरा इलाका नारकीय स्थिति में तब्दील हो गया है.

निवासियों ने जताई गंभीर चिंता

जलमग्न रास्तों के कारण लोगों का अपने घरों से निकलना और मुख्य मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो चुका है. स्थानीय स्तर पर जल निकासी के लिए नगर परिषद द्वारा कुछ तात्कालिक इंतजाम तो किये गये हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ये सभी प्रयास पूरी तरह नाकाफी और विफल साबित हो रहे हैं. मोहल्ले के प्रबुद्ध निवासियों ने अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो अभी सिर्फ बरसात की शुरुआत है.

भारी बारिश से बढ़ेगी आफत

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि शुरुआती दौर की मामूली बारिश में ही मोहल्ले का यह बुरा हाल है, तो आने वाले दिनों में जब मूसलाधार बारिश होगी, तब स्थिति और भी विकराल तथा भयावह हो जायेगी. जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार मंडराने लगा है. इससे तंग आकर स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया है.

सभापति ने दिया ठोस आश्वासन

दूसरी ओर, लक्ष्मी नगर मोहल्ले की इस गंभीर समस्या को लेकर जब मीरगंज नगर परिषद की सभापति अनिता देवी से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन पूरे शहर से जलनिकासी की समुचित और स्थायी व्यवस्था करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि समय रहते नगर परिषद् की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे और इस जल-जमाव की समस्या का पूरी तरह निबटारा कर लिया जायेगा.

Also Read: गोपालगंज में सफाई कर्मियों से मारपीट के बाद काम बंद, शहर में बढ़ी गंदगी की चिंता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant pathak

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >