मांझा. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सहकारिता विभाग के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ विनीत कुमार ने किया. जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ऋषिकेश राज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह शिविर लगाया गया. शिविर में पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच करायी. सभी को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गयी. मौके पर सहकारिता पदाधिकारी-2 राकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष संजीव तिवारी, अनिल कुमार, नागेंद्र प्रसाद, रघुनी साह समेत अन्य प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
