थावे बाजार में बाइक चोरी करता मांझा का युवक मौके पर धराया

थावे. थावे बाजार में बाइक चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

थावे. थावे बाजार में बाइक चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में विदेशीटोला गांव निवासी दीपू महतो ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह अपने संबंधी की बाइक लेकर थावे बाजार में शिवजी मंदिर के पास खड़ा कर एक कंप्यूटर दुकान में वीजा चेक कराने गया था. लौटने पर उसने देखा कि एक युवक उसकी बाइक में चाबी लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है. शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे और युवक को पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मांझागढ़ थाने के डोमाहाता गांव निवासी जीशान अली उर्फ गोलू के रूप में हुई है. आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >