गोपालगंज के शिक्षक मनीष को जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, AI और डिजिटल शिक्षा में योगदान की सराहना

गोपालगंज के शिक्षक मनीष कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और तकनीक के उपयोग के लिए जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

Gopalganj News : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षक मनीष कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं रचनात्मक कार्य के लिए जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया. जिला पदाधिकारी समीर सौरभ और जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

एआई और डिजिटल माध्यम से शिक्षा को बना रहे आसान

मनीष कुमार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शैक्षणिक सामग्री, डिजिटल माध्यम से पढ़ाई और विभिन्न शैक्षणिक नवाचारों का इस्तेमाल कर विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को आसान और रुचिकर बनाने का प्रयास किया है.

ग्रामीण बच्चों को तकनीक से जोड़ना मुख्य उद्देश्य

मनीष कुमार की पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है. विद्यालय में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया जाता है.

सम्मान ने बढ़ाया शैक्षणिक प्रयासों का उत्साह

सम्मान मिलने पर मनीष कुमार ने कहा कि तकनीक का वास्तविक उपयोग तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े विद्यार्थी तक पहुंचे. ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है. शिक्षक दिवस पर मिला यह सम्मान उनके शैक्षणिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा.

फोटो:- प्रशस्ति पत्र लेते शिक्षक मनीष कुमार | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >