अभियान बसेरा के तहत नौ भूमिहीन महिलाओं को मिला आवासीय भूमि का बंदोबस्ती पर्चा

Gopalganj News : गोपालगंज में अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन परिवारों को लाभ दिया जा रहा है. शनिवार को नौ महिलाओं को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा सौंपा गया. 15 अगस्त तक 55 महिलाओं को पर्चा देने का लक्ष्य है.

Gopalganj News : प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अभियान बसेरा के तहत हरदिया पंचायत के बलवां गांव की मुसहर समुदाय की नौ भूमिहीन महिलाओं को तीन-तीन डिसमिल आवासीय भूमि का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को चरणबद्ध तरीके से भूमि उपलब्ध कराई जा रही है.

सीओ ने लाभार्थियों को सौंपा बंदोबस्ती पर्चा

अंचलाधिकारी (सीओ) अनुभव कुमार राय ने चंदा देवी, शीला देवी, रूना देवी, हीरामती देवी, मधुमाला देवी, शिल्पी देवी, रमावती देवी और सुकवरिया देवी सहित कुल नौ महिलाओं को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया. इस दौरान लाभार्थियों ने सरकार की पहल पर खुशी जताई.

15 अगस्त तक 55 महिलाओं को पर्चा देने का लक्ष्य

सीओ ने बताया कि 15 अगस्त तक कुल 55 भूमिहीन महिलाओं को आवासीय भूमि का बंदोबस्ती पर्चा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रथम चरण में नौ महिलाओं को पर्चा वितरित किया गया है. वहीं 19 अन्य लाभार्थियों के बंदोबस्ती पत्र तैयार हो चुके हैं, जबकि 25 अन्य मामलों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

अनुसूचित जाति, जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता

उन्होंने बताया कि अभियान बसेरा के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवारों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है. अभियान का उद्देश्य भूमिहीन गरीब परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान करना है.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >