जमीन के टुकड़े के लिए एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला, लाठी-डंडे से मारपीट में सभी घायल

Gopalganj News : गोपालगंज के मानिकपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घर निर्माण के दौरान पड़ोसियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Gopalganj News : नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घर निर्माण के दौरान बढ़ा विवाद

घायलों में राकेश कुमार, उनके पिता उमाशंकर यादव, दादी कमला यादव, पत्नी पूनम देवी और सुशीला देवी शामिल हैं. बताया जाता है कि परिवार अपने घर का निर्माण करा रहा था. इसी दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर पड़ोस के कुछ लोग वहां पहुंच गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई.

लाठी-डंडे से हमला, दांत से काटने का भी आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उपेंद्र यादव, उमेश यादव, नीतेश यादव, पवन यादव समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान दांत से काटकर भी घायल किया, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मारपीट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पीड़ित परिवार का कहना है कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान में झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपनी 50 प्रतिशत के पार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >