उचकागांव में कट्टा और गांजा बरामद, आरोपित हुआ फरार

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है.

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान अनाज रखने वाले एक बखार से एक कट्टा और करीब एक किलो गांजा बरामद किया गया. वहीं आरोपित मौके से फरार हो गया. पुलिस के अनुसार दारोगा राकेश राय पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि परसौनी खास पंचायत के खरहरवा गांव में एक व्यक्ति अपने बथान में बने बखार में अवैध देसी कट्टा छिपाकर रखा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बखार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान एक झोले में छिपाकर रखा गया एक कट्टा बरामद किया गया. इसके साथ ही बखार से एक किलो गांजा भी मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. मामले को लेकर दारोगा राकेश कुमार के आवेदन पर खरहरवा गांव निवासी अमरेंद्र राम को आरोपित बनाते हुए उचकागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >