गोपालगंज: कुचायकोट के कस्तूरबा विद्यालय में छह छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कुचायकोट के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार रात छह छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. गनीमत रही कि मंगलवार को छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दीं.

Gopalganj News: कुचायकोट स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार की रात छह छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई. छात्राओं को तेज बुखार की शिकायत होने पर मंगलवार की सुबह वे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचीं. वहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर दवाइयां उपलब्ध कराईं और आराम करने की सलाह दी.

पीड़ित छात्राओं में अमृता कुमारी, प्रांजली कुमारी, अंजलि, माधुरी, अमृता कुमारी समेत कुल छह छात्राएं शामिल हैं. अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग और आवश्यक जांच की.

डॉक्टरों ने बताया, सभी छात्राओं की हालत सामान्य

चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल सामान्य और नियंत्रण में है. प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक दवाइयां देकर उन्हें वापस विद्यालय भेज दिया गया. डॉक्टरों ने पर्याप्त आराम करने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी पर तत्काल अस्पताल आने की सलाह दी.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh pandey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >