कर्नाटक की महिला का आरोपित प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने पंचदेवरी से दबोचा

भोरे. शादी का झांसा देकर कर्नाटक की महिला को भोरे बुलाने और उसका यौन शोषण करने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

भोरे. शादी का झांसा देकर कर्नाटक की महिला को भोरे बुलाने और उसका यौन शोषण करने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भोरे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपित निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित को पंचदेवरी से उस वक्त दबोचा, जब वह कहीं भागने की फिराक में था. विदित हो कि कर्नाटक के गुलबर्गा जिले की रहने वाली एक महिला ने भोरे के कल्याणपुर निवासी निखिल कुमार (पिता- प्रमोद कुशवाहा) के खिलाफ भोरे थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. पीड़िता का आरोप था कि निखिल ने पहले ब्लैकमेल कर उसका तलाक करवाया और फिर शादी का झांसा देकर 5 साल तक लिव-इन में रखकर उसका यौनशोषण करता रहा. आरोप है कि आरोपित उसे कर्नाटक से भोरे ले आया और यहां एक महीने तक छिपाकर रखा. जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो एक जनवरी की रात निखिल और उसके परिवार वालों (माता-पिता और भाई) ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत कांड संख्या 10/26 दर्ज किया था. मामला दर्ज होते ही आरोपित निखिल घर छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित पंचदेवरी क्षेत्र में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >