जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विकास रंजन ने किया पदभार ग्रहण

गोपालगंज, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) विकास रंजन ने गोपालगंज के पद का विधिवत रूप से ग्रहण किया.

गोपालगंज, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) विकास रंजन ने गोपालगंज के पद का विधिवत रूप से ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के उपरांत डीएम पवन कुमार सिन्हा से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने डीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपना सम्मान प्रकट किया. भेंट के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा रंजन को जिले में जीविका कार्यक्रम के संचालन, वर्तमान चुनौतियों तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कड़ी मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर विकास रंजन ने भी डीएम को यह पूर्ण आश्वासन दिया कि वे जिले में जीविका से संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में हरसंभव प्रयास करेंगे तथा अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे. यह पदभार ग्रहण जिले में जीविका कार्यक्रम के संचालन को नयी दिशा एवं गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >