गोपालगंज में इमाम की चाकू से गोदकर हत्या, सुबह मस्जिद से नहीं आई अजान की आवाज, पहुंचे नमाजी तो खुला राज

Murder of Arna Mosque Imam : गोपालगंज के अरना जामा मस्जिद में इमाम मौलाना सफीक खान का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. सुबह अजान नहीं होने पर मस्जिद पहुंचे नमाजियों ने घटना का खुलासा किया. पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है.

Murder of Arna Mosque Imam : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना स्थित जामा मस्जिद में सोमवार को मस्जिद के इमाम का खून से लथपथ शव मिला. मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी 55 वर्षीय मौलाना सफीक खान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, उनकी धारदार हथियार से हत्या की गई है. मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

अजान नहीं हुई तो मस्जिद पहुंचे नमाजी

सोमवार की सुबह रोज की तरह जब अरना जामा मस्जिद से फजर की अजान नहीं सुनाई दी, तो स्थानीय लोगों और नमाजियों को अनहोनी की आशंका हुई. कुछ लोग मस्जिद पहुंचे तो वहां इमाम मौलाना सफीक खान का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.

चाकू से गोदकर की गई हत्या

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने धारदार चाकू से हमला कर मौलाना सफीक खान की हत्या की. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. हत्या की वजह का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है.

घटनास्थल पर तैनात पुलिस

डेढ़ साल से मस्जिद में इमाम थे मौलाना सफीक

मृतक मौलाना सफीक खान भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के रहने वाले थे. वह करीब डेढ़ वर्ष से अरना स्थित जामा मस्जिद में इमाम के रूप में कार्यरत थे. उनकी हत्या की खबर मिलते ही पैतृक गांव और आसपास के इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया.

बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल पर डाला डेरा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन, एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया.

मस्जिद पर उमड़ी लोगों की भीड़

साक्ष्य जुटाने पहुंची FSL टीम

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है. टीम मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस हत्या के कारण और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हत्या में उसकी क्या भूमिका है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

इमाम के बेटे के सेना में होने की जानकारी

मृतक मौलाना सफीक खान का बेटा भारतीय सेना में कार्यरत बताया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके पैतृक गांव सिसई से बड़ी संख्या में लोग अरना पहुंच गए. लोगों की भीड़ के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी.

सिसई बाजार में बढ़ाई गई पुलिस गश्त

घटना के बाद सिसई और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट किया गया है. सिसई बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और इलाके में गश्त बढ़ाई गई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

मोबाइल चोरी के पुराने मामले की भी जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले मस्जिद से मौलाना का मोबाइल फोन चोरी हुआ था. बताया गया कि ग्रामीणों की मदद से करीब चार दिन बाद मोबाइल बरामद कर लिया गया था. पुलिस इस पुराने घटनाक्रम को भी जांच के दायरे में रखकर सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस के सामने फिलहाल हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुराने विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी.

Also Read :


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >