गोपालगंज के हथुआ में विकास योजनाओं की समीक्षा, विधायक रामसेवक सिंह बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

पूर्व मंत्री व विधायक रामसेवक सिंह ने हथुआ के समग्र विकास को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. उन्होंने जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, और जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा व पारदर्शिता बरती जाए.

Hathua Development: हथुआ के समग्र विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक रामसेवक सिंह ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है. सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए.

अनुमंडल कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक ने अधिकारियों से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों को मिले, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें. आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर भी उन्होंने जोर दिया.

शिक्षा से लेकर जन वितरण प्रणाली तक की समीक्षा

बैठक में अधूरी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कृषि, सड़क और जन वितरण प्रणाली समेत कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गयी.

विधायक ने अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की नियमित निगरानी करने और किसी भी स्तर पर उत्पन्न समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इसका वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रामसेवक सिंह ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करें और विकास योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखें.

बैठक से पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विधायक रामसेवक सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >