gopalganj news : भारी उत्साह के बीच मिंज स्टेडियम में शुरू हुआ छात्रों का महा समागम

gopalganj news : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करेंगे विधिवत उद्घाटनअभाविप के 67वें उत्तर बिहार प्रांत अधिवेशन की मेजबानी कर रहा गोपालगंज

gopalganj news : गोपालगंज. शुक्रवार की शाम शहर के मिंज स्टेडियम में भारी उत्साह के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उत्तर बिहार प्रांत के 67वें अधिवेशन की शुरुआत हो गयी.

अधिवेशन के पहले दिन सायंकाल अभाविप के पूर्व कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न गण्यमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया. शनिवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी तथा जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो पर्वेंद्र कुमार बाजपेई की विशेष उपस्थिति रहेगी. प्रदर्शनी उद्घाटन से पूर्व अभाविप की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी, जिसमें तीन से पांच जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय अधिवेशन की विस्तृत जानकारी दी गयी.

प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि यह नियमित प्रांत अधिवेशन है, जिसमें बिहार की शैक्षणिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव, छात्र हितों से जुड़े मुद्दे तथा महापुरुष बिरसा मुंडा द्वारा आदिवासी समाज के लिए किये गये योगदान को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा. नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने कहा कि उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के लिए आवास, भोजन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी है. अधिवेशन के संयोजक मुकुल शर्मा ने बताया कि अभाविप के सभी कार्यकर्ता स्वेच्छा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और गोपालगंज की मेजबानी में यह अधिवेशन ऐतिहासिक बनेगा.

नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन ने बताया कि गोपालगंज 21 सालों के बाद प्रांत अधिवेशन की मेजबानी मिली है. यह आयोजन ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं. मौके पर जिला संयोजक मंजीत राय, विभाग संयोजक अनीश कुमार, रोहित जायसवाल, आकाश कुमार गोयल, हर्षिता कुमारी, रवि चौहान, विवेक कुमार, आशुतोष कुमार, सपना कुमारी, सिमरन कुमारी, अनूप दुबे सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अधिवेशन के मुख्य कार्यक्रमों का ऐसा रहेगा शेड्यूल

03 जनवरी : विधिवत उद्घाटन, ध्वजारोहण, मंत्री प्रतिवेदन, निर्वाचन प्रक्रिया, सत्र एवं भाषण

04 जनवरी : योग एवं व्यायाम, प्रस्ताव सत्र, शोभायात्रा, खुला अधिवेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम

05 जनवरी : विभागीय बैठक, व्यवस्था परिचय, आगामी कार्यक्रमों की घोषणा, समापन समारोह

जनप्रतिनिधियों ने संभाली आयोजन की सफलता की जिम्मेदारी

गोपालगंज में आयोजित अभाविप के प्रांत अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. सदर विधायक सुभाष सिंह, बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी, विधान पार्षद राजीव कुमार, केआर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो एके पांडे एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार अधिवेशन का संरक्षण मंडल में है. डॉ अरविंद कुमार को स्वागत समिति का अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी को मंत्री तथा डॉ मुकुल कुमार शर्मा को अधिवेशन का संयोजक बनाया गया है. इनके अलावा दर्जनों लोग स्वागत समिति में शामिल हैं, जिसमें डॉ अभिषेक रंजन, डॉ विशाल गुप्ता, डॉ राजीव दयाल, डॉ रजनीश कुमार ठाकुर, प्रवीण त्रिपाठी, डॉ राजू चौबे, राकेश भारती, लखन तिवारी सहित कई लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >