gopalganj news : गोपालगंज विस क्षेत्र : सरकार ने बिहार को भयमुक्त और विकासशील राज्य बनाने का कार्य किया : अमित शाह

gopalganj news : खराब मौसम के कारण अमित शाह नहीं पहुंचे गोपालगंजरैली को वर्चुअल किया संबोधित, खराब मौसम में भी दूर-दूर से पहुंचे थे लोगबिहार के लिए की कई बड़ी योजनाओं की घोषणा

गोपालगंज. खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को गोपालगंज नहीं पहुंच सके. हालांकि, उन्होंने वर्चुअल माध्यम से गोपालगंज की जनसभा में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया.

अमित शाह के वर्चुअल संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया. अपने संबोधन में गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में आरजेडी के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि एक समय था जब बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और जंगलराज का बोलबाला था. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिहार को भयमुक्त और विकासशील राज्य बनाने का कार्य किया है. अमित शाह ने गोपालगंज के पूर्व सांसद साधु यादव के कार्यकाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अब पुराने दिनों में लौटना नहीं चाहती. अपने वर्चुअल संबोधन में अमित शाह ने बिहार के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोला जायेगा, साथ ही बिहार को स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि हर जिले में फैक्ट्रियों का निर्माण और 10 नये औद्योगिक पार्क बनेंगे, वहीं 100 एमएसएमइ पार्क और 50 हजार से अधिक कुटीर उद्योग स्थापित किये जायेंगे.

एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दो लाख तक की सहायता दी जायेगी और एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी. इसके अलावा मिशन करोड़पति के तहत महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की योजना पर भी काम होगा. किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि छह से बढ़ाकर नौ सौ करने और मत्स्यपालकों को चार हजार पांच सौ से नौ हजार तक सहायता राशि देने की घोषणा की. उन्होंने आगे कहा कि बिहार में सात एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण, हर जिले में मेडिकल कॉलेज और मां जानकी की जन्मभूमि को सीतापुरम आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जायेगा.

बारिश के बीच इन्होंने किया सभा को संबोधित

कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्र, मंत्री जनक राम, सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, एमएलसी राजीव कुमार, भाजपा के बैकुंठपुर के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, सदर से प्रत्याशी सुबास सिंह, बरौली से जदयू के प्रत्याशी मंजीत सिंह, हथुआ से प्रत्याशी राम सेवक सिंह शामिल थे. इस कार्यक्रम का मंच संचालन संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी ने किया. मौके पर भाजपा, लोजपा और अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें रवि प्रकाश मणी त्रिपाठी, डॉ आलोक कुमार सुमन, जनक राम, मनन मिश्रा, आदित्य शंकर शाही, मंजीत सिंह, सुधांशु मिश्रा जिलाध्यक्ष, लोजपा, विनोद सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा, मध्य प्रदेश से चुनाव प्रभारी भदौरिया साहब, सारण के एमएलसी सच्चिदानंद राय, दीपक पटेल विधायक, प्रयागराज, सिसवां के विधायक प्रेम सागर पटेल, अशोक सहनी और संतोष कुशवाहा शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >