बिहार के इस जिले में DPO के निर्देश से शिक्षकों में मचा हड़कंप, 22 दिसंबर तक सभी को देना होगा ब्योरा

Bihar Teacher News: गोपालगंज जिले में नियमित, विशिष्ट एवं बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और अन्य कर्मियों को 22 दिसंबर तक अपनी संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से जमा करना होगा. समय पर विवरण नहीं देने पर वेतन भुगतान प्रभावित होने के साथ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Bihar Teacher News: गोपालगंज जिले के नियमित, विशिष्ट एवं बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों सहित सभी कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा विहित प्रपत्र में 22 दिसंबर तक हर हाल में देना होगा. ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई होगी. इसे लेकर डीपीओ साहेब आलम में निर्देश जारी किया है.

डीपीओ ने कहा है कि जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं चिह्नित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे 22 दिसंबर तक राज्यकर्मी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का संपत्ति विवरण अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें.

आदेश में क्या बताया गया

आदेश में बताया गया है कि विशिष्ट एवं बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षकों सहित सभी कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा विहित प्रपत्र में भरकर हस्ताक्षरित करना होगा.

इसके बाद संबंधित प्रपत्रों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह डीडीओ के फॉरवर्डिंग के माध्यम से एनआइसी (एनआइसी) में जमा कर प्रपत्र-1और प्रपत्र-2 प्राप्त करना अनिवार्य है. प्राप्त दोनों प्रपत्रों को संबंधित लिपिक के पास अनुपस्थिति विवरणी के साथ जमा कराने का भी निर्देश दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

होगी कड़ी कार्रवाई

डीपीओ ने स्पष्ट किया है कि अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रत्येक माह की एक तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. ऐसे में समय पर संपत्ति विवरण जमा नहीं होने से वेतन भुगतान प्रभावित हो सकता है. उन्होंने कहा है कि काम की गंभीरता को देखते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

निर्धारित तिथि तक काम पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित कर्मी अथवा पदाधिकारी को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीपीओ को आदेश मिलने के बाद सदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >