गोपालगंज पुलिस बैंक, एटीएम और बाजारों में कर रही जांच

गोपालगंज. जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस द्वारा सघन रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा है.

गोपालगंज. जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस द्वारा सघन रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक, एटीएम, प्रमुख बाजार, संवेदनशील चौक-चौराहों तथा मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग की जा रही है. रात्रि गश्ती के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जा रही है. बिना आवश्यक कागजात के पाये गये वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गयी. वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात्रि गश्ती का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, छिनतई जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें. गोपालगंज पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार सतर्क और सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >