एक महीने से अधिक समय से लापता युवक, परिजन दर-दर भटकने को मजबूर, मदद का इंतजार

Gopalganj News : गोपालगंज के कर्णपुरा गांव का युवक छह मई से लापता, भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचने के बाद नहीं मिला कोई सुराग.

मांझा (गोपालगंज) से अखिल कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News : मांझा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने से उसके स्वजन काफी चिंतित और परेशान हैं. युवक के घर नहीं पहुंचने तथा लंबे समय से कोई संपर्क नहीं होने के कारण परिवार के लोग उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रहे हैं. बावजूद इसके अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. जानकारी के अनुसार कर्णपुरा गांव निवासी कमलेश प्रसाद का पुत्र विक्की कुमार ओडिशा के भुवनेश्वर में रहकर रोजगार करता था. स्वजनों ने बताया कि विक्की कुमार छह मई को अपने घर आने के लिए भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पहुंचा था.

‘गलत ट्रेन में बैठ गया हूं’… आखिरी कॉल के बाद बंद हो गया युवक का मोबाइल

इसी दौरान जल्दबाजी और भ्रम की स्थिति में वह बिहार आने वाली ट्रेन के बजाय ओडिशा से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया. ट्रेन खुलने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ. मोबाइल बंद होने के बाद नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस से लगाई गुहार परिजनों के अनुसार युवक से अंतिम बार मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी. उस दौरान उसने बताया था कि वह गलती से गलत ट्रेन में बैठ गया है और स्थिति को समझने की कोशिश कर रहा है. बातचीत के कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया. इसके बाद से न तो परिवार के किसी सदस्य की उससे बात हो सकी और न ही उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है.

स्वजनों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

युवक के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने के बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की. रिश्तेदारों, परिचितों तथा विभिन्न स्थानों पर रहने वाले जान-पहचान के लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी कोई सकारात्मक जानकारी नहीं मिल सकी. दिन बीतने के साथ परिवार की चिंता और बढ़ती जा रही है. स्वजन किसी अनहोनी की आशंका से भी परेशान हैं. मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से भी सहायता की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि युवक के लापता होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अभी तक उसकी तलाश को लेकर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है. इधर, गांव में भी युवक के लापता होने की चर्चा बनी हुई है तथा ग्रामीण उसके सकुशल घर लौटने की कामना कर रहे हैं. स्वजनों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है.

Also Read : ‘प्यासे बंदर’ तोड़ रहे टंकी का ढक्कन, नगरवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >